आखिर क्यों 29 मई 1991 ई में , चतरा को एक अलग जिला बनाया गया। हजारीबाग से

*चतरा जिला स्थापना दिवस पर विशेष*
झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का प्रवेश द्वार कहे जाने वाला चतरा जिला की स्थापना 29 मई 1991 ईo में हुई थी. चतरा जिला की स्थापना हजारीबाग से विभाजित कर किया गया था. जिला का सीमावर्ती जिला रांची, हजारीबाग, पलामू व लातेहार हैं. इसके अलावे बिहार की भी सीमा लगती हैं. चतरा जिला में 2 पर्यटन स्थल मां भद्रकाली मंदिर व मां कौलेश्वरी पर्वत है. जिले में दो अनुमंडल सिमरिया व चतरा है. जिला में 12 प्रखंड क्रमशः चतरा, सिमरिया, टंडवा, पत्थलगड़ा, कुंदा, प्रतापपुर, हंटरगंज, कान्हाचट्टी, इटखोरी, मयूरहंड, लावालौंग, गिधौर प्रखंड शामिल हैं. 154 पंचायत व 1474 गांव हैं. केवल एक नगर पालिका हैं जो जिला मुख्यालय में हैं. नगर पालिका में 22 वार्ड हैं. जनसंख्या 
49985 है. जिले से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 02, एनएच 99 व एनएच 100 गुजरता है. जिला में दो विधानसभा चतरा व सिमरिया है. चतरा संसदीय क्षेत्र झारखंड का सबसे छोटा हैं. चतरा लोकसभा में 5 विधानसभा आते हैं. जिसमें चतरा, सिमरिया, पांकी, लातेहार, मनिका विधानसभा शामिल हैं. जिले की साक्षरता दर 60.16% हैं. जिसमें पुरुष की साक्षरता दर 69.92 व महिला की साक्षरता दर 49.92 हैं. 4 अक्टूबर1857 ईo को चतरा के फांसीहारी तालाब के पास दो वीर सपूतों को फांसी दे दी गयी थी. जिसमें जयमंगल पांडेय व सूबेदार नादिर अली खां शमिल हैं. भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में चतरा जिले की कई भूमिका हैं.

● क्षेत्रफल:- 3706 Sq. Km.

● वन क्षेत्रफल:- 47.72% (झारखंड में दूसरा स्थान)

● आबादी: 1,042,886

● पुरुष: 5,33,935

● महिला: 5,08,951

● पुलिस स्टेशन:- 15

● जनसंख्या घनत्व:- 280

● लिंगानुपात:- 953

● शिशु लिंगानुपात:- 967

● अनुसूचित जनजाति:- 4.36%

● अनुसूचित जाति:- 32.65% (झारखंड में प्रथम स्थान) 

● अभयारण्य:- लावालौंग अभ्यारण

*◆वर्तमान में*

● सांसद:- सुनील कुमार सिंह

● चतरा विधायक:- सत्यानंद भोगता

● सिमरिया विधायक:- किशुन कुमार दास

● जिला जज:- रीता मिश्रा

● उपायुक्त:- जितेंद्र कुमार सिंह

● पुलिस अधीक्षक:- ऋषभ कुमार झा

●उप विकास आयुक्त:- मुरली मनोहर प्रसाद

● चतरा अनुमंडल पदाधिकारी:- राजीव कुमार

● सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी:- दीपू कुमार

● चतरा एसडीपीओ:- वरूण रजक

● सिमरिया एसडीपीओ:- वचनदेव कुजूर

● टंडवा एसडीपीओ:- आशुतोष कुमार सत्यम

*लेखक:- आपका दिलचंद सोनी

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

उपद्रवियों ने कोरोना महामारी के बीच मंदिर में फेंके मांस के टुकड़े*

Anuska sen biography and lifestyle & his boyfriend

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हुए गिरफ्तार